पंचायत फेकारी के सरपंच ने की शोक संतप्त परिवार को आर्थिक सहायता

फेकारी। ग्राम पंचायत फेकारी में मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए सरपंच योगेन्द्र साहू ने एक शोक संतप्त परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की है। गांव के निवासी धनीराम यादव के पुत्र चेतन यादव के आकस्मिक निधन पर सरपंच ने उनके निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

इस दुखद घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करने के उद्देश्य से सरपंच योगेन्द्र साहू की ओर से निधन कार्यक्रम (अंतिम संस्कार एवं दशगात्र) के लिए 1,000 रुपये नकद राशि और 50 किलोग्राम चावल की सहायता दी गई।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश सहित गांव के कई वरिष्ठ नागरिक और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से नेहरू राम साहू, अश्वनी कुमार साहू, चोवेंद्र कुमार साहू, भगवत प्रसाद साहू, पितेश्वर साहू, विष्णु प्रसाद साहू, मनी साहू, परमेश्वर ठाकुर, प्रीतम ठाकुर, कामता साहू, नीरज साहू, दानेश्वर प्रसाद साहू, बुधराम साहू, रोहित, डुलेश्वर, तामेश्वर, कपूर चंद्र, बरातू राम साहू, झाडूराम, खोमेश साहू, निलेश पटेल और समस्त ग्रामवासी शामिल थे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।