पाटन। पंचायत चुनाव के समय ग्राम पंचायत केसरा में सरपंच प्रत्याशी डॉक्टर ईश्वर निषाद ने घोषणा पत्र जारी किया था। इसमें एक बिंदु यह भी था कि गांव में किसी भी लड़की (बेटी) की शादी होती है तो उसे उनके द्वारा एक हजार रुपए का सहयोग राशि दिया जाएगा। अब सरपंच चुनाव जीतने के बाद ईश्वर निषाद उसे पूरा करने में लग गए है। कल वे गांव में दो शादी समारोह में शामिल हुआ। दोनो लड़की जिनकी शादी हो रही थी उनके घर जाकर परिवार वाले को एक एक हजार रुपए का सहयोग राशि प्रदान किया। सरपंच के इस कार्य की सभी लोग सराहना कर रहे है।







