पाटन।।अपने 32 वें जन्मदिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत मोतीपुर के सरपंच मोहन लोधी ने अपने बचपन के शिक्षालय प्राथमिक शाला मोतीपुर में पहुँचकर एक पेड़ मां के नाम और स्कूली बच्चों को चॉकलेट वितरण कर जन्मदिवस मनाया। साथ ही पुरानी यादें साझा करते हुए कहा कि, उन्होंने भी इसी स्कूल में 1999 से 2004 तक के अपने शैक्षणिक सफर तय किया। जन्मदिवस के मौके में उपसरपंच लक्ष्मी कुमार सरपंच प्रतिनिधि तुलेश सिंगौर प्रधानपाठक संतोषी यादव, शिक्षिका अंजू जैन, प्रेमलता चंद्राकर, गीता चतुर्वेदानी, निर्मला साहू एवं शाला के बच्चे के साथ जन्मदिवस मनाया गया।







