प्रदेश के सभी स्कूलों में अब मोबाइल ऐप से लगेगी हाजिरी  ,स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी  डीईओ को दिया आदेश

छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था की ओर अधिक पारदर्शी व जवाबदेही बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है ।आप सभी शासकीय स्कूलों में शिक्षक और विद्यार्थियों की उपस्थिति मोबाइल ऐप के माध्यम से दर्ज की जाएगी इसको शिक्षा विभाग ने विद्या समीक्षा केंद्र ऐप को पूरे प्रदेश में तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है  ।

फिलहाल यह व्यवस्था राज्य के सात जिलों में बतौर पायलट प्रोजेक्ट लागू थी। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं उपस्थिति की नियमित निगरानी और समय पालन में सुधार को देखते हुए सरकार ने सभी जिलों में लागू करने का निर्णय लिया है।  संभाग संयुक्त संचालकों और जिला स्तरीय अधिकारियों को उनके यहां अप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करना ही हर साल सुनिश्चित करने को कहा है राज्य शासन का  मानना है कि इस स्कूलों की कार्य प्रणाली बेहतर होगी ।

जवाबदेही तय करना सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि सरकारी स्कूल में पढ़ाई की निरंतर गुणवत्ता और जवाब  तय करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है  ।विद्या समीक्षा केंद्र एप से शिक्षा व्यवस्था में  पारदर्शिता आएगी। लापरवाही में प्रभावी नियंत्रण संभव होगा इससे स्कूलों में अनुशासन बढ़ेगा और अध्ययन का वातावरण स्टूडेंट होगा  ।