पाटन।भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ दुर्ग के वार्षिक कार्यक्रमानुसार विकासखंड पाटन में तृतीय सोपान स्काउट गाइड जाँच शिविर का आयोजन स्वामी आत्मानंद कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटन में दिनांक 27 जुलाई से 30 जुलाई तक किया गया ।

विकासखंड सचिव एवं सहायक शिविर संचालक ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि शिविर में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मगरघटा , शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अखरा पाटन , शासकीय हाई / हायर सेकेंडरी स्कूल सिपकोना , कन्या सेलूद, बालक सेलूद , कन्या पाटन , गबदी , दीपशिखा उतई , भनसूली , उरला , धौंराभाठा के 49 स्काउट्स एवं 47 गाइड्स सहित 8 संचालक मंडल सदस्य एवं 4 सर्विस रोवर रेंजर शामिल हुए ।

शिविर में प्रतिभागियों को स्काउट गाइड के मूलभूत सिद्धांतों , नियम , प्रतिज्ञा , प्रार्थना गीत , झंडा गीत , आदर्श वाक्य , ध्वज शिष्टाचार , प्राथमिक उपचार, सैल्यूट , बांया हाथ मिलाना , बीपी का इतिहास , गणवेश की जानकारी , पायोनियरिंग , नाट , हिच , लेसिंग , प्रोजेक्ट , स्ट्रेचर के बारे में बताया गया एवं आकलन किया गया ।

शिविर का समापन योगेश निक्की भाले नगर पंचायत अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य , श्रीमती निशा सोनी पार्षद एवं SMDC अध्यक्ष , केवलचन्द देवांगन सभापति नगर पंचायत पाटन , प्रदीप कुमार महिलांगे सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, पी.एल.सिंहा प्राचार्य के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ । अतिथियों का स्काउटिंग परम्परा अनुरूप स्कार्फ वागल एवं गुलाब का फूल भेंटकर स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले ने कहा कि स्काउटिंग हमें अनुशासन के साथ साथ जीवन जीने की कला सिखाती है , उन्होंने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने से सफलता अवश्य मिलती है ।
श्रीमती निशा सोनी ने कहा कि छात्र जीवन में मुझे स्काउटिंग के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर तक के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिला , हर स्थिति परिस्थिति में तथा सीमित संसाधनों में हमें कैसे कार्य करना है ये स्काउटिंग से ही सीखने मिलता है । श्री केवल चंद देवांगन ने स्काउट गाइड के बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ स्काउट गाइड के गतिविधियों से जुड़ने के लिए शुभकामनाएं दी ।
सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार महिलांगे ने कहा कि स्काउट गाइड के बच्चे सेवाभावी होते हैं तथा शैक्षिक एवं अन्य क्रियाकलापों में हमेशा उनका योगदान लिया जाता है , उन्होंने प्रत्येक विद्यालय में स्काउट गाइड दल संचालन हेतु संस्था प्रमुखों को निर्देशित करने की बात कही ।
प्राचार्य पी.एल. सिन्हा ने तृतीय सोपान स्काउट गाइड जाँच शिविर के आयोजन हेतु जिला एवं विकासखंड का धन्यवाद करते हुए सुनागरिक बनने की दिशा में स्काउटिंग गतिविधि को बहुत ही अच्छा माध्यम बताया । इस अवसर पर तृतीय सोपान स्काउट गाइड जाँच शिविर में सफलता प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया ।
तृतीय सोपान स्काउट गाइड जाँच शिविर का प्रतिवेदन एवं स्वागत भाषण शिविर संचालक बालक दास राउत ने प्रस्तुत किया तथा कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक शिविर संचालक एवं विकासखंड सचिव ललित कुमार बिजौरा ने किया । आभार प्रदर्शन सहायक शिविर संचालक चंचल द्विवेदी द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर स्काउट गाइड के बच्चों द्वारा पूरे कार्यक्रम का फीडबैक दिया गया एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई , शिविर का समापन सर्वधर्म प्रार्थना के साथ हुआ । चार दिवसीय शिविर में बालक दास राउत , ललित कुमार बिजौरा , मोहन लाल साहू , श्रीमती कल्पना शुक्ला, श्रीमती ममता राजपूत, श्री चंचल द्विवेदी, श्रीमती अन्नपूर्णा रामटेके , सहित सर्विस रोवर रेंजर सुनील कुमार डहरिया , जतिन वर्मा , खुशी साहू , नाव्या साहू का विशेष योगदान रहा ।
तृतीय सोपान स्काउट गाइड जाँच शिविर का आयोजन श्री अशोक देशमुख जिला अध्यक्ष सह राज्य आयुक्त (रोवर ) , जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय बोहरा, जिला मुख्य आयुक्त श्री जीत यादव, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट श्री अरविंद मिश्रा , विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री ढालेंद्र देवांगन, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रदीप महिलांगे के मार्गदर्शन में किया गया ।






