डोंगरगढ़।।
डोंगरगढ़ में एक बार फिर खौफनाक वारदात वार्ड नंबर 24 कश्मीरी पारा में एक युवक ने रिश्ते को तार तार कर दिया अपनी ही दादी को मौत की नींद सुला दिया घटना सोमवार दोपहर की है जिसमें पूरे एरिया को झकझोर कर दिया है जानकारी के अनुसार आरोपी ने धारदार चाकू से अपनी बुजुर्ग दादी पर ताबड़तोड़ हमला किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया लेकिन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए उसे हिरासत में ले लिया है और पूछता जारी है गौरतलब है कि इससे ठीक एक दिन पहले रविवार रात रामाटोला क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान चाकू बाजी की घटना में एक युवक की मौत हुई थी और अन्य घायल भी हुए थे लगातार दो दिनों में हुई इस हत्याओं ने डोंगरगढ़ में कानून व्यवस्था और सामाजिक हालात और नशे को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं







