पंडरिया।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को नगर के इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

प्रतियोगिता के लिए विभिन्न समसामयिक एवं प्रेरणादायक विषय निर्धारित किए गए, जिनमें राष्ट्रीय प्रतीक एवं राष्ट्र गौरव, युवा शक्ति–शिक्षा एवं कौशल, महिला शक्ति एवं आत्मनिर्भरता, विज्ञान–तकनीक एवं नवाचार, विकसित भारत 2047 तथा प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाएं शामिल रहे। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए रंगोली के माध्यम से इन विषयों को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए जनप्रतिनिधि उपस्थिति रहें। इस अवसर पर रवीश सिंह ठाकुर, (भाजपा मंडल अध्यक्ष), पवन कुशवाह, झयकुमार चंद्रवंशी, अमित सिंह राजपूत, जैकी टंडन, संजय सोनी, अभिषेक शर्मा एवं संगीता हलवाई उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन राजपूत , कार्यक्रम नोडल चन्द्रहास सिंह राजपूत एवं सहायक नोडल भोलाराम धृतलहरे एवं समस्त महाविद्यालयीन स्टॉफ की गरिमामय उपस्थिति रही।

अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोलियों का अवलोकन किया तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा और उत्साह की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र के विकास, आत्मनिर्भरता, नवाचार, महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया गया।







