विश्व मृदा दिवस (वर्ल्ड सॉइल डे) और स्वयं सेवक दिवस  से प्रारंभ हुआ  शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर  के राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर



शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर् में 5 दिसंबर  विश्व मृदा दिवस  से 11 दिसंबर तक ग्राम  कुम्हली में  राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन  हुआ । राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों द्वारा इन सात दिनों में  अपनी सामाजिक सरोकार  की भूमिका को निभाते हुए विभिन्न कार्य किए जाएंगे । कार्यक्रम की संरक्षक और  महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शिखा अग्रवाल ने कहा कि  रा से यो  की बढ़ती इकाइयों के द्वारा युवाओं को अपनी भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।  महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री नरेश केला ने समाज सेवा की भावना जगाने के इस कार्य के लिए अपनी बधाई प्रेषित की। ज्ञातव्य हो कि इस वर्ष राष्ट्रीय सेवा योजना की थीम नशा मुक्त समाज के लिए आज के युवा की भूमिका है, अतः डॉ अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को अपनी भूमिका पूर्ण निष्ठा से निभाने के लिए प्रेरित किया। गांव की   सरपंच श्रीमती टिकेश्वरी ठाकुर, उपसरपंच श्री विजय साहू,   सांसद प्रतिनिधि श्री मोगन सपहा, पंच  निशा सूर्यवंशी, यामिनी साहू, दिनेश्वरी साहू,मोनिका साहू, एवं  श्री तिहारु महिपाल जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। ग्राम कुम्हली के सरपंच उपसरपंच सहित सभी ने नशा मुक्त समाज के लिए कटिबद्ध होकर कार्य करने का संकल्प लिया। महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक डॉ रजनीश तिवारी ने सभी विद्यार्थियों को मिट्टी से जुड़ कर कार्य करने की सलाह दी। विश्व मिट्टी दिवस पर मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए विद्यार्थियों को ऑर्गेनिक कृषि का महत्व रा से यो प्रभारी श्रीमती चेतना सोनी द्वारा दिया गया। इसी उपलक्ष्य में रा से यो द्वारा अपनी बेस्ट प्रैक्टिस प्रारंभ करते हुए कार्यक्रम में मौजूद सभी प्रमुख जनों को मौसमी सब्जियों और फलों के सीड बॉल्स बना कर   प्रदान  किए  ताकि  इसे सीधे ही रोपित कर इसका लाभ उठाया जा सके।  प्राइमरी और मिडल स्कूल की प्राचार्य प्रभा सिंह, तथा शिक्षक शिक्षिकाएं जिनमें छन्नूलाल साहू, यशोदा नायक, हुसन चंद्राकर, ए के चंद्राकर ने भी विद्यार्थियों को अच्छे कार्य के लिए सदैव अपना सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। शाला के विद्यार्थियों ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा दिखा कर सभी का मन मोह लिया  ।  कार्यक्रम को सफल बनाने में एलुमनाई विद्यार्थियों का भी सहयोग रहा। ये महाविद्यालय के लिए भी गर्व की बात है कि ग्राम कुम्हली में उपसरपंच श्री विजय साहू, पंच यामिनी साहू , शिक्षिका ज्योति साहू , लिखेश्वरी साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर के पूर्व रा से यो विद्यार्थी है और सामाजिक क्षेत्र में अपनी सहभागिता प्रदान कर रहे हैं। राष्ट्र प्रथम के नारों से प्रथम दिन का उद्घाटन सत्र संपन्न हुआ। रा से यो विद्यार्थी आमीन और ऊषा ने छत्तीसगढ़ी नृत्य की प्रस्तुति की। कार्यक्रम का संचालन और स्वच्छता संयोजन कार्य में मोहिनी, ऐश्वर्या , शिखा, प्रवीण, वेद, सुभाष, थानेश्चर, झमिता, प्रियंका, प्रेरणा, सहित सभी रा से यो विद्यार्थियों और महाविद्यालय के अधिकारी कर्मचारियों ने योगदान दिया।