जशपुर। जिले के पकरीटोली से एक मामला प्रकाश में आया है। जिसमे एक व्यक्ति के उत्पात के कारण गरीब परिवार को काफी आर्थिक क्षति हुई है। मामला की सूचना पुलिस थाना को दी गई है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित दयालु यादव अपने मवेशियों को ठंड और धूप से बचाने के लिए पास के ही खाली जगह पर छप्पर बनाया था। बताया जा रहा है की पीड़ित का एक आंख कमजोर है। छप्पर के नीचे मवेशियों को बांधकर रखा था। पीड़ित ने बताया की मनोज यादव नामक व्यक्ति ने छप्पर को उजाड़ फेंका और मवेशियों को भी मारने की धमकी दी है। बताया जा रहा है की इस दौरान गाली गलौच भी किया गया। मामले की शिकायत पुलिस से को है ।







