गाड़ाडीह समिति का शेड हिलने लगा, कभी भी हवा में उखड़ सकता है शेड, बड़ी दुर्घटना की आशंका

पाटन । सेवा सहकारी समिति गाढ़ाडीह में धान को पानी से बचाने के लिए लगाया गया शेड खुद ही जर्जर हो आ गया है। यह शेड का निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है । यही कारण है कि 2 साल में ही यह शेड हवा में उड़ सकती है। नीचे का नट बोल्ट भी निकल गया है।  साथ ही साथ जो कालम बनाने के लिए मटेरियल इस्तेमाल किया गया वह भी काफी घटिया क्वालिटी का इस्तेमाल किया गया है । शेड बनाने में में लापरवाही बरती गई है। किसानों का कहना है कि उन्हें सुविधाएं देने के लिए शासन ने शेड निर्माण के लिए राशि स्वीकृत किया था लेकिन जिन्होंने भी निर्माण कराया है वह कार्य के गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया। यही कारण है कि अब यह शेड थोड़ी सी भी हवा में इधर-उधर हिलने लगती है।