पाटन। जब भूपेश बघेल तात्कालिक मुख्यमंत्री थे तब गांव गांव में सोलर पैनल सिस्टम से सोलर लाइट गांव गांव में लगाया था। लेकिन में बार लगाने के बाद सोलर लाइट का कोई सुध नहीं ले रहा है। सोलर लाइट को ठीक करने वर्तमान सरकार से मांग करते करते ग्रामीण थक गए। वही क्रेड़ा विभाग के अधिकारी को जब सोलर लाइट खराब होने की सूचना देते है तो वो भी ध्यान नहीं देते। वही जिस कंपनी को रिपेयरिंग का ठेका दिया गया है। उनके द्वारा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अलबत्ता ग्रामीणों को यह भी जवाब मिलता है की जहां शिकायत करना है कर लो ।

जानकारी के मुताबिक पाटन ब्लॉक में लगभग सभी ग्रामों में सोलर लाइट लगाया गया है। चौक चौराहों में लाइट लगने से गांव में उजाला रहता था। अभी वर्तमान में जानकारी मिली है की लगभग सभी गांव में लाइट में लगातार खराबी आने लगी है। तरीघाट के सरपंच अशोक साहू ने बताया की उनके गांव में सोलर लाइट बहुत दिनो से बंद है। इसकी जानकारी अधिकारी के देते है तो जवाब मिलता है को विभाग इसकी रिपेयरिंग के लिए सोलर एक्वा कंपनी को रिपेयरिंग का ठेका दिया है। उस कंपनी का काम है बिगड़े हुए सिस्टम का रिपेयर करे। सरपंच ने बताया की जब कंपनी के लोगो से बात करते हैं तो संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। अलबत्ता जहा शिकायत करना हो कर सकते है बोला जाता है। क्रेडा विभाग भी जब मुख्यमंत्री इस क्षेत्र का था तब काफी ध्यान देते थे। लेकिन अब सरकार बदलने के बाद कोई सुध लेने वाला नही हैं।






