अण्डा में श्रीमद् भागवत कथा में श्रीराम–श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन ,कथा श्रवण से भक्तिमय हुआ वातावरण


   अंडा।  बस स्टैण्ड बस्ती रोड, गांधी नगर अण्डा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के अंतर्गत दिनांक 28 दिसंबर 2025 को श्रीराम जन्म एवं श्रीकृष्ण जन्म का दिव्य प्रसंग श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।
कथा के कथावाचक पं. डॉ. दिग्विजय शर्मा ने श्रीराम एवं श्रीकृष्ण के अवतार का सुंदर वर्णन करते हुए बताया कि भगवान का जन्म अधर्म के नाश और धर्म की स्थापना के लिए होता है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन आदर्श, त्याग और सत्य का प्रतीक है, वहीं श्रीकृष्ण की लीलाएं प्रेम, कर्म और भक्ति का संदेश देती हैं।
इस अवसर पर परायणकर्ता पं. सत्यम शर्मा द्वारा विधिवत् शास्त्रोच्चारण एवं भागवत पाठ किया गया, जिससे कथा स्थल पर आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हो गया। भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण हेतु उपस्थित रहे।
कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु श्रीराम एवं श्रीकृष्ण जन्म की लीलाओं को सुनकर भाव-विभोर हो उठे। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई। कथा स्थल पर प्रतिदिन भजन-कीर्तन, प्रवचन एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम के आयोजन में प्रमुख रूप से दीनदयाल साहू, दुखीन बाई साहू,  घनश्याम साहू, हेमलता साहू,  रोशन साहू, मीना साहू, रेखलाल साहू, पुष्पी साहू, कुंवरिया साहू,  कामता साहू, नीता साहू, रामनाथ साहू कौशिल्या साहू, बिरेन्द्र साहू माधुरी साहू, प्रशांत साहू, निशा माहू, पल्लवी माहू,राहुल साहू,राकेश साहू,कुशुमलता (खुशी)साहू,सुनिधि साहू,प्रखर साहू,गौरांगी साहू सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे। आयोजकों ने आगामी दिनों में होने वाले बाललीला, गोवर्धन पूजन, रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र एवं गीता व्याख्यान में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।