दिनांक/20/12/2025
*सेलुद*/ अंचल के समीप स्थित ग्राम मटंग में निर्मलकर परिवार द्वारा श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है! विदित हो आयोजनकर्ता तेनसिंग निर्मलकर ने बताया की सप्ताह भर चलने वाला श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ जो पूर्वजों की स्मृति तथा स्वर्गवासी आत्मा के शांति में रखा गया है जो 20 दिसंबर से 28 दिसम्बर तक चलेगी! कथा यात्रा श्री सुखदेव जन्म परीक्षित जन्म कथा दिनांक 21-12-2025,दिन रविवार को,ब्राह्मण उत्पत्ति अवतार एवं ध्रुव चरित्र दिनांक 22.12.2025 दिन सोमवार को, प्रहलाद कथा गजेन्द्र मोक्ष दिनांक 23.12.2025 दिन मंगलवार को, समूद्र मंथन वामन अवतार दिनांक 24.12.2025 दिन बुधवार को, श्री राम जन्म व श्री कृष्ण जन्म कथा,श्री गोकुल लीला जन्म कथा दिनांक 25.12.2025 दिन गुरुवार को, रुखमणी विवाह दिनांक 26.12.2025 दिन शुक्रवार को,सुदामा चरित्र, परीक्षिमोक्ष, चढ़ौत्री एवं बारात दिनांक 27-12-2025 दिन शनिवार को, कथा का समापन, गीता प्रवचन, हवन एवं पूर्णाहुति भोजन प्रसादी भंडारा के साथ दिनांक 28-12-2025 को किया जायेगा !
कथा का शुभारम्भ युग पुरोहित श्रद्धेय श्री परमानंद जी पंचकोशी धाम नव चेतना केन्द्र फिगेश्वर( राजिम) के द्वारा वेदी पूजन गौकर्ण कथा, कलश पूजन कर किया गया (राजिम) के साथ किया गया!







