पाटन। राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने के निर्णय पर आभार व्यक्त किया गया है। कैशलेश चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष लिखेश वर्मा ने बताया कि इस संबंध में पूर्व सांसद विजय बघेल से मुलाकात कर मांग रखी गई थी।
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए श्री बघेल ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने की मांग की थी। इसके बाद राज्य सरकार ने बजट में इस सुविधा के लिए प्रावधान रखा है।
इस निर्णय से कर्मचारियों में खुशी की लहर है। कर्मचारी लंबे समय से कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग कर रहे थे, जिससे उन्हें इलाज के दौरान आर्थिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े। संघ पदाधिकारियों ने इसे कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया







