हवन यज्ञ पूर्णाहुति के साथ हुआ शिव महापुराण कथा का समापन, बोहरडीह शिव भक्ति से सराबोर रहा


पाटन। समीप के ग्राम बोहरडीह में साथ दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। इस आयोजन का समापन यज्ञ हवन पूजा के साथ  हुआ  प्रथम दिवस कलश यात्रा निकाली गई जिसके बाद पंडित अनिल तिवारी ने शिव महापुराण की कथा सुनाई । कथा के समापन अवसर पर बुधवार को हवन पूजन का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण बड़ी संख्या में भाग लिए।  7 दिवस के लिए ग्रामीण शिव भक्ति में सराबोर रहा।