पाटन। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है कई राजनीतिक रंग देखने को मिल रहा है। पाटन नगर पंचायत के सबसे तेज भाजपा का मुखर पार्षद चंद्रकला सोनू यादव ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बताया तो यह भी जा रहा है की चंद्रकला सोनू यादव ने जिस वार्ड से चुनाव लड़ी थी वहा पर उसका काफी जनाधार है। उनका व्यक्तिगत हर मतदाताओं से काफी लगाव रहा है। चर्चा है कि पार्षद चंद्रकला सोनू यादव के कांग्रेस प्रवेश करने से भाजपा को बड़ा झटका लगा है। इसी तरह से युवा युवा नेता बब्बू भाले ने भी कांग्रेस प्रवेश आज किया है। बब्बू भाले ने बताया की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आशीर्वाद से नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप के कुशल नेतृत्व में पाटन नगर का चहुमुखी विकास हो रहा है। कांग्रेस प्रवेश के बाद सीजी मितान से चर्चा में पार्षद चंद्रकला सोनू यादव ने कहा की छत्तीसगढ़ में पहली बार छत्तीसगढ़िया को नेतृत्व करने का अवसर मिला है। हमारा पाटन का गौरव बढ़ाया है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने । उन्होंने छग के लोगो की स्वाभिमान की रक्षा के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है। तब सब सार्थक हो रहा है। उन्होंने कहा की नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने कभी भी किसी भी वार्ड में विकास के लिए भेदभाव नही किया। पूरा पाटन की जनता को अपना परिवार मानकर उन्होंने कार्य किया है। सोनू यादव ने कहा की गोविंद देवांगन का हर पल उन्हें सहयोग मिला है। उन्हीं के मार्गदर्शन में आज कांग्रेस प्रवेश का फैसला लिया हू। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री कश्यप का मुझे हमेशा सहयोग मिला है। वार्ड का हर कार्य हुआ है। इन्ही कार्य से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश की हु। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने का चंद्रकला सोनू यादव का कांग्रेस परिवार में सम्मान किया। इस दौरान नीरज सोनी, पुरुषोत्तम कश्यप, कमलेश मिश्रा, आभास दुबे, मनीष देवांगन, सहित अन्य मौजूद थे।

- October 3, 2023
नगर पंचायत पाटन के प्रखर पार्षद ने थामा कांग्रेस का दामन, मुख्यमंत्री निवास रायपुर में कहा भूपेश है तो भरोसा है, भाजपा को लगा झटका, पढ़िए पूरी खबर
- by Balram Yadu