

कोंडागांव/बोरगांव । दिनांक 25 मई दिन बुधवार को नगर पंचायत फरसगांव के विश्राम गृह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कद्दावर नेता एवं राज्य खनिज न्यास निधि के अध्यक्ष गिरीश देवांगन एवं राम गोपाल अग्रवाल जी का आगमन हुआ। उनके साथ केशकाल विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष संतराम नेताम, स्थानीय राज्य सभा सांसद श्रीमती फुलोंदेवी नेताम, प्रदेश महामंत्री रवि घोष सहित अन्य मौजूद रहें। वे मुख्यमंत्री के दौरे से पूर्व कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देने पहुंचे थे।
इस दौरान फरसगांव क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बैठक शुरू होने से पूर्व सभी कांग्रेसियों द्वारा झीरम घाटी शहीदों को पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान देवांगन जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह बैठक कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूती के लिए एक समीक्षा बैठक है जिसमे कार्यकर्ताएं अपनी समस्या को इस मंच पर रखें उनकी समस्या को प्रदेश के मुखिया तक पहुंचाया जाएगा, ताकि संगठन मजबूत हो। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कोई भी विभागीय समस्या जहां आम जनता परेशान हो रहे हो, किसी विधायक, नेता, व विभागीय अधिकारी के कार्यशली, या गंभीर समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहूचाने की बात कही। उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने कार्यकर्ताओं से सुझाव भी मांगा गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं एवं सुझाव को लिखित में दिए।
इस अवसर पर कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसजन दिनेश जायसवाल, गुरदीप सिंह पंढेर, उग्रेश चंद्र मरकाम, शिश कुमारी चनाप, विजय लांडगे, शिवलाल मंडावी, बुधमन दीवान, विशाल शर्मा, जय लाल नाग, तरुण भौमिक, संगीता पुजारी, नोहर पांडे, हुकुम सेठ्ठी, सोनु नाईक, दुलम सिंह नाग, शिव पांडे, विक्रम मंडावी, सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, जोन, सेक्टर बूथ प्रभारी गण तथा समस्त कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताएं मौजूद रहे।






