राकेश कुमार
कुम्हारी
कुम्हारी नगर पालिका के सभागार में प्रदेश के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण समारोह का लाइव कार्यक्रम देखा गया जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता सहित नगरवासी उपस्थित रहें। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देख सभी ने नए मुख्यमंत्री का स्वागत किया व जय घोष के साथ नारे भी लगाये गए। बता दे कि प्रदेश मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ दो उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा ने भी पद व गोपनीयता का शपथ लिया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किया गया जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रदेश के चुने गए भाजपा विधायक सहित प्रदेश के दर्जनों भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए। वहीं शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व विपक्ष के नेता भी मौजूद रहे।

- December 13, 2023
नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का कुम्हारी में लाइव प्रसारण, स्थानीय भाजपा नेता रहे मौजूद
- by Raju Verma