पंडरिया। नगर पालिका पंडरिया के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे व सभी पार्षद गण आज शनिवार को शपथ ग्रहण करेंगे।उक्त शपथ ग्रहण समारोह पंडरिया विधायक भावना बोहरा व सांसद संतोष पांडेय की उपस्थिति में सम्पन्न होगा।सीएमओ अभिषेक सिंह ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह दोपहर दो बजे सामुदायिक भवन में आयोजित की गई है।जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष सहित सभी नव निर्वाचित पार्षद शपथ लेंगे।







