पाटन। स्वामी आत्मानंद हाई स्कूल की बैठक विगत दिनों हुई। जिसमें वार्षिक उत्सव सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया। इस सम्मेलन के लिये विधायक प्रतिनिधि नीरज सोनी द्वारा कार्यक्रम के अतिथि के लिये पाटन विधायक भूपेश बघेल जी को अतिथि बनाने के लिए प्रस्ताव रखा गया। इसके बाद शाला विकास समिति अध्यक्ष मिलन देवांगन ने इस पर असहमति जताई। जिसका विरोध नीरज सोनी द्वारा बैठक में ही किया गया। उन्होंने अतिथि आमंत्रण में प्रोटोकॉल का जिक्र करते हुए अनिवार्यतता कि बात कहीं। नीरज सोनी ने कहा कि स्थानीय विधायक को भी आमंत्रण दिया जाना चाहिए। इसके अलावा बैठक में स्कूल में फण्ड कि कमी का मुद्दा भी उठाया गया, उन्होंने बताया कि जब भूपेश बघेल जी कि सरकार में सालाना 4 लाख का फण्ड आता था, अब इस फाइनशल ईयर में सिर्फ 1 लाख आने कि बात संस्था प्रमुख द्वारा बताई गई। जिस पर विधायक प्रतिनिधि द्वारा कहा गया कि सरकार कि शिक्षा के प्रति गंभीरता नज़र नहीं आ हैँ,। इसके अलावा शिक्षक कि कमी, स्कूल में मेन्टेन्स कार्य समय पर नहीं होना,आदि समस्याएं सामने आई है। नीरज सोनी ने कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार से संस्था प्रमुख को कार्यक्रम की अध्यक्षता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिर को राजनीति का अखाड़ा बनाया जा रहा है। चुने हुए जनप्रतिनिधि को बुलाने के बजाय भाजपा के संगठन से जुड़े लोगों को स्कूल के कार्यक्रम में अतिथि बनाया जाना निंदनीय है।







