राजिम। ठेठवार यादव समाज राजिम महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव में समाज के मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। करीब 98 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब राजिम मुख्यालय स्थित सामाजिक भवन में मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले कोषाध्यक्ष पद के लिए मतों की गणना की जा रही है। इसके बाद अन्य पदों के मतों की गणना की जाएगी।

मतगणना स्थल पर समाज के लोगों की काफी भीड़ जुटी हुई है। प्रत्याशियों के समर्थक भी परिणाम को लेकर उत्सुक नजर आ रहे हैं। मतगणना स्थल के आसपास परिणाम को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

समाज के प्रांतीय अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम को लेकर मतदाताओं और प्रत्याशियों के समर्थकों में खासा उत्साह बना हुआ है।






