चोर ने सुने मकान को बनाया निशाना, नगदी के साथ सीसी टीवी का डी वी आर भी चुरा ले गए, उतई थाना क्षेत्र का मामला

बलराम यादव
उतई। आवेदिका शांति नेताम न्यू नेहरू नगर उमरपोटी
पर रहती है।  गृहणी है । उसका न्यु नेहरू नगर अमरपोटी में मकान है।  दिनांक 25/07/24 को रात्रि करीब 10.30 बजे अपने मकान में ताला लगाकर सेक्टर 04 भिलाई चली गयी थी कि दुसरे दिनांक 26/07/24 को शाम को घर वापस आयी तो देखी कि इसके घर के मेन गेट का तीन ताला टुटा हुआ था अंदर जा कर देखी तो सभी सामान बिखरा पढा हुआ था सामान मिलान करने पर घर के रजिस्टर में दबा कर रखे 5000 रू नगदी रकम एवं CCTV का DVR किमती 2000 जुमला किमती 7,000 को कोई अज्ञात चोर रात्रि चुरा ले गए। उतई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिए है।