कांग्रेस का सोच हर वर्ग का विकास सामाजिक सदभाव के

पाटन। कांग्रेस नेता नगर पंचायत पाटन पार्षद लीलाधर वर्मा ने कहा है की छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चल रहा है। ये बात छत्तीसगढ़ की आम जनता की जुबान से सुनने की मिल जाता है, क्योकि चार साल पहले की सरकार ने हर वर्ग को छला था। किंतु भूपेश बघेल की सरकार ने हर वर्ग के लिए बहुत कुछ किये है। जिसका परिणाम आम जनता की दिलो को जीता है, हर उप चुनाव का परिणाम भी ये साबित करता है।
सरकार ने जिस वर्ग के लिए जो कहा वो किया किसान मजदूर और युवा वर्ग भी समझ रहा है, किसान की उपज की वाजिब दाम 2500 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर धान , मजदूरों को भी मिल रहा है 7000 रुपये प्रति वर्ष राजीव गांधी न्याय भूमिहीन परिवार को भी मिल रहा है योजना का लाभ, देश मे सबके कम बेरोजगारी की दर साबित करता है कि अन्य राज्यों से बेहतर है हमारे युवा का भविष्य, शिक्षा व स्वास्थ्य में भी हर परिवार को मिल रहा है सुशिक्षित स्वास्थ लाभ , महिला व बाल गोपाल भी हो रहे है कुपोषित से सुपोषित यही है भूपेश सरकार की हर वर्ग के साथ आत्मबल की विश्वास । कांग्रेस सरकार हमेशा से हर वर्ग की अधिकार देने का काम किया है ।
खाद्य सुरक्षा से भोजन का अधिकार, गरीबो को शिक्षा के लिए हर बड़े स्कूलों में 25 प्रतिशत शिक्षा का अधिकार, आदिवासियों को भूमि अधिग्रहण का अधिकार, शहरी रहवासियों को पट्टा देने का अधिकार से दिल जीता है कांग्रेस सरकार ने तभी तो हर वर्ग कहता हैं, “भूपेश है तो भरोसा है”।
अभी अभी भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने जो आरक्षण बिल विधानसभा में पास किया है जिसमे स्थानीय रहवासियों के आधार पर एस सी के लिए 32 प्रतिशत, ओ बी सी के लिए 27 प्रतिशत एस सी के लिए 13 प्रतिशत व आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग को 4 प्रतिशत नौकरी व शिक्षण संस्थानों में भर्ती के लिए व्यवस्था किये है निश्चित ही छत्तीसगढ़ के हर वर्ग को सामाजिक समरसता के साथ आगे बढ़ने से कोई रोक नही सकता । सबके साथ न्याय , सबके विकास के साथ गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ को साकार करने की प्रतिबद्धता निभा रहा है जिसका दूरगामी भविष्य जनता को मिलेगा । कमजोर वर्ग भी हमेशा आगे बढ़ेगा, भूपेश बघेल के कांग्रेस सरकार की जनहितग्राही योजनाओं की जमीनी स्तर पर संचालन होने साथ साथ भेंट मुलाकात कार्यक्रम में समीक्षा जनता जनार्दन की विश्वास व क्रियान्वयन में अधिकारी की जमीनस्तर पर जन जागरूकता से पहल करने से लेकर आम की साहनभुति पूर्वक योजनाओं को संचालित होते हुए जनता की दिलो जुबां पर एक दूसरे को लाभान्वित करने पर ।