पंडरिया।नगर के बुनियादी शाला परिसर में नवयुवक दुर्गोत्सव समिति द्वारा मंगलवार रात जगराता कार्यक्रम आयोजित किया गया था।जिसमें कलाकार भास्कर पुरोहित व रश्मि चौरसिया द्वारा माता के सेवा में गीत प्रस्तुत किया गया।भक्ति पूर्ण गीतों से लोग देर रात तक भजन व भक्ति गीतों में झूमते रहे।लोग बड़ी संख्या में कार्यक्रम देखने पहुंचे हुए थे।नवरात्रि के इस पर्व में जगराता व गरबा के कार्यक्रम से पूरा नगर भक्ति के रंग में डूबा हुआ दिखाई पड़ रहा है।









