

कोंडागांव/दहिकोंगा । जिला मुख्यालय कोंडागांव से महज 15 किमी दूर एनएच- 30 पर स्थित ग्राम दहिकोंगा का पारंपरिक वार्षिक दो दिवसीय चैत्र देवीक मेला का आयोजन दिनाँक 22 अप्रैल को किया गया जिसमें क्षेत्र के ग्रामीण बड़े उत्साह से शामिल हुए। इस मेले में आसपड़ोस के सभी देवी देवताओं का समागम हुआ। परंपरा के अनुसार गांव के प्रमुख गायता, पुजारी, सिरहा विधिवत दैविक सभी नियमों के साथ गांव के प्रमुख देवी देवताओं की क्रम से पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात देवी-देवताओं को मेला स्थल का परिक्रमा करवाया गया
इस वर्ष मेले के मीना बाजार में मौत कुंआ, ड्रेगंन झूला, ब्रेक डांस आकाश झूला, बच्चों का झूला आदि मनोरंजन के साधान लगी थी जिसका ग्रामीणों ने भरपूर आनंद उठाया।
रात्रिकालीन कार्यक्रम में हल्बी एवं उड़िया नाट का आयोजन किया गया जिसका ग्रामीणों ने भरपूर आनंद लिया।
उक्त आयोजन में ग्राम पंचायत, मेला आयोजन समिति, एवं गांव के नवयुवकों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।






