देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विकासखंड शिक्षा कार्यालय एवम विकासखंड स्रोत केंद्र पाटन में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में आगामी सेवानिवृत होने वाले सहायक ग्रेड 2 श्री मनीराम देवांगन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।
इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री डालेंद्र देवांगन ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का भी स्मरण कराती है। शिक्षको को शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार में अपने आपको आगे रहने के लिए संदेश दिया।
सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती आकांक्षा अग्रवाल ने
विद्यार्थियों को स्वंत्रता के महत्त्व जानने , देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने प्रेरक संदेश दिया ।

बीआरसीसी श्री गुनेश्वर प्रसाद वर्मा ने अपने उद्बोधन में तिरंगे के महत्व को बताया और देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के त्याग व बलिदान को नमन किया। उन्होंने देश के भविष्य बच्चों की शिक्षा और शाला त्यागी बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने पर जोर दिया ।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री टिकेंद्र वर्मा द्वारा किया गया तथा इस कार्यक्रम में बीईओ तथा बीआरसी अधिकारीगण एवम समस्त स्टाफ एम एल वासनिक , दीप्ति वर्मा ,गायत्री भारती दिलीप दास,
रामरतन, निखिल ,नरेंद्र ,तोरण आदि उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का समापन देश की एकता, अखंडता एवं गौरव को सदैव बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।







