सन्ना। गणतंत्र दिवसपूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। लेकिन सन्ना ब्लॉक के ग्राम पंचायत भड़िया के आश्रित ग्राम दरावघाघ के आंगनबाड़ी में ध्वजा रोहन ही नहीं हुआ। जब इस बारे में क्षेत्र के पर्यवेक्षक से जानकारी लिया तो बताया गया की आंगन बाड़ी के कार्यकर्ता व सहायिका हड़ताल पर इस कारण ध्वजा रोहन नही किया गया। वार्ड पंच नंदकुमार यादव का कहना है की राष्ट्रीय पर्व पर इस तरह से लापरवाही बरतने वालो पर कार्रवाई किया जाना चाहिए। बताया जा रहा है इसी ब्लॉक में कई आंगन बाड़ी में सहायिका व कार्यकर्ताओं ने अपने अपने आंगन बाड़ी में ध्वजारोहण किया है।







