मुंगेली। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला बिजराकापा खुर्द नवीन, संकुल- लालपुर थाना, वि.ख. लोरमी, जिला- मुंगेली, छत्तीसगढ़ में दिनाँक 15 अगस्त 2026 को 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें विजयी विश्व तिरंगा प्यारा और भारत देश हमारा प्राणों से प्यारा गीत गाते हुए सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भारत माता, महापुरुषों, जय जवान-जय किसान और छत्तीसगढ़ महतारी की जयकारा लगाये।

प्रभात फेरी के दौरान ग्राम के गणमान्य नागरिकों के द्वारा श्रीफल, अगरबत्ती, लाची दाना, नमकीन इत्यादि सप्रेम भेंट प्रदान किये। इसके प्रश्चात प्राथमिक शाला में पंचायत प्रतिनिधि, सचिव, गणमान्य नागरिक, शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति ध्वजारोहण किया गया। प्राथमिक शाला के कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षक पवन कुमार अनंत के द्वारा किया गया। इसके पश्चात पूर्व माध्यमिक शाला में राष्ट्रीय गीत, ध्वजारोहण, राष्ट्रीय गान के बाद आए हुए अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया। पूर्व माध्यमिक शाला के मंच संचालन का कार्य शिक्षक अशोक कुमार यादव के द्वारा किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरपंच लक्ष्मीनारायण बघेल, उप सरपंच सागर दास बघेल, सचिव वीरेंद्र कोशले, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला मेलूराम साहू, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला गोरेलाल नवरंग, शिक्षक यदुनंदन सिंह राज, शिक्षक दिगेश्वर सिंह बघेल, सहायक शिक्षक गोकुल भास्कर, पूर्व एसएमसी अध्यक्ष रमेश बघेल, घनश्याम अनंत, उदित नारायण कुर्रे, मालिक राम बघेल, ईश्वर बघेल, रूपनारायण बघेल, देवकुमार चेलक, मोहित कुमार यादव, कैलिसा यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू बघेल, आंगनवाड़ी सहायिका चरन बाई बर्मन, रसोईया रीना बघेल, रसोईया सरिता कुर्रे और सफाई कर्मचारी उमेश बघेल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके पश्चात आए हुए अतिथियों, विद्यार्थियों, नागरिकों एवं शिक्षकों को प्रसाद एवं मिष्ठान वितरण किया गया। आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक मेलूराम साहू के द्वारा किया गया।







