तहसील मानस संघ पाटन के मानस शक्ति केंद्र खम्हरिया का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न, सनत साहू बने अध्यक्ष

पाटन। तहसील मानस संघ पाटन के मानस शक्ति केंद्र खम्हरिया का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष सनत साहू बठेना, उपाध्यक्ष तेजराम सिन्हा एवं नंदिनी साहू, सचिव सनत गजपाल, कोषाध्यक्ष टमन साहू, संयोजक पुरुषोत्तम यादव एवं सूर्यकांता साहू शामिल हैं। इसी तरह मीडिया प्रभारी रोशन विश्वकर्मा, संगठन मंत्री दागेश साहू, युवा संगठन मंत्री रेखराम सिन्हा तथा तहसील प्रतिनिधि भगवती कौशिक चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मानस संघ की गतिविधियों को आगे बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने तथा मानस मंडलियों को सक्रिय करने की दिशा में मिलकर कार्य करने की बात कही।