ट्रक चालक का मालिक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कर दी पिटाई, डीजल चोरी का लगाया आरोप, मामला थाना पहुंची, ट्रक मालिक और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज


भिलाई 3। भिलाई -3 थाना अंतर्गत ड्राइवर को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने ट्रक मालिक बोरसी कदम प्लाजा निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ विक्रम (41 वर्ष), हुडको निवासी इरफान अहमद (47 वर्ष) और शीतला पारा हथखोज निवासी मंदीप सिंह (31 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हाउसिंग बोर्ड मुर्गा चौक जामुल निवासी रविंदर यादव (40 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि वे  हथखोज निवासी विक्रम सिंह का ट्रक चला रहा था। 18 सितंबर की सुबह सिमगा में ट्रक का डीजल खत्म हो गया। मालिक को बताया तो उसने चोरी का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी।

विज्ञापन