पाटन। पुराना बाजार चौक पाटन में अभी कुछ देर पहले एक ट्रक ने नाली को तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर ट्रक को पीछे कर रहा था। वही इसी समय ट्रक का पिछला टायर नाली में था और नाली टूट गई। यह रास्ता पुराना बाजार चौक में सिन्हा मेडिकल के सामने स्थित है। जहां से स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चे एवं शिक्षक आना-जाना करते हैं। खुली हुई नाली में रॉड दिख रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगर नाली को ठीक नहीं किया गया तो कभी भी कुछ भी हादसा हो सकता है।







