जिला पंचायत सभापति नीलम चंद्राकार की पहल से ग्रामीणों को मिली राहत


पाटन।
गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच पाटन ब्लॉक के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जिला पंचायत सभापति नीलम राजेश चंद्राकार की पहल पर ग्राम पचपेड़ी और जामगांव एम में जल संकट को दूर करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।
जिला पंचायत निधि से दोनों गांवों में बोर खनन कर मोटर पंप स्थापित किए गए हैं, जिससे ग्रामीणों को पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकी है। लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब गर्मी के मौसम में थोड़ी राहत मिली है।
ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए जिला पंचायत सभापति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल उनके लिए बहुत मददगार साबित हो रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसे प्रयासों से क्षेत्र में जल संकट की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
प्रशासन की इस पहल को क्षेत्र में सराहा जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्य जारी रहेंगे।