ग्रामीणों ने कच्ची सड़क में श्रमदान कर सुधार किया।


पंडरिया-ब्लाक के वनांचल ग्राम लिहाटोला के ग्रामीणों ने तीन किलोमीटर के कच्ची सड़क में बाइक व छोटे वाहन ले जाने के लिए श्रमदान कर सड़क में सुधार किया।उक्त गांव जाने के लिए सड़क नहीं है,पहाड़ी ढलानों में पूर्व के वर्षों में पंचायत द्वारा कुछ मरम्मत काम किया गया था।जो बरसात में खराब हो गये थे।जिसमें बाइक नहीं चल पाती थी।रास्ते में बड़े-बड़े चट्टान व पत्थर निकल आये थे।ग्रामीणों ने इन पत्थरों को हटाकर बाइक चलने लायक बना दिया।वहीं कुछ जगहों पर मिट्टी भरकर सड़क में सुधार किया गया।इस कार्य मे ग्रामीण तारा सिंह,समारू, चैन सिंह,समरतिन बाई,सुकल,हीरा सिंह,चैतराम सहित कुल 15 लोगों ने श्रमदान कर सड़क को चलने लायक बना दिया।तारा सिंह व ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क में सुधार के लिए शिक्षिका कली बघेल द्वारा पहल किया गया,जिसके चलते सड़क में सुधार संभव हो पाया।
*सड़क निर्माण की मांग की गई थी*- ग्रामीणों ने बताया उक्त सड़क में सुधार की मांग पंचायत से की गई थी।किंतु पंचायत में सड़क मरम्मत के लिए राशि नही होने की बात कही गई थी।इसके अलावा जनमन योजना के माध्यम से प्रधान मंत्री सड़क की मांग भी की गई है,किंतु अब तक सड़क निर्माण की स्वीकृति नहीं हुई है।ग्रामीणों ने बताया कि गांव की जनसंख्या 250 से अधिक है,उसके बाद सड़क निर्माण नहीं किया जा रहा है।सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को 3 किलोमीटर पैदल घाटी व जंगलों में गुजरना पड़ता है,वहीं बरसात में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।