पाटन। साइबर क्राइम और ऑनलाइन ठगी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पाटन थाना पुलिस द्वारा ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों लहरी सर एवं होमन सर ने ग्रामीणों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए सतर्क रहने की अपील की।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने बताया कि अनजान लिंक पर क्लिक करने, ओटीपी साझा करने, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अजनबी को देने तथा फर्जी कॉल या मैसेज के झांसे में आने से बचना चाहिए। किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई।

इस अवसर पर सरपंच मीनाक्षी पंकज चंद्राकर, पंच खोमलाल साहू, रामनारायण साहू, रामसेवक साहू, प्रेमिन निर्मलकर, ज्योति चंद्राकर, किरण साहू, ग्राम कोटवार गोविंद कश्यप सहित बुलाकी राम साहू, श्यामाचरण मनहर, धनी राम साहू, टेटकू राम एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि साइबर अपराध से बचने के लिए स्वयं जागरूक रहें और परिवार तथा आसपास के लोगों को भी ऑनलाइन ठगी के प्रति जागरूक करें।







