खोपली के ग्रामीणों ने उतई में जाम कर दिया स्टेट हाइवे,आधा बन गया है पानी टंकी उसके बाद निर्माण कार्य बंद हो गया, गर्मी में हो जायेगी पानी की संकट, पानी टंकी बनाने की मांग, देखिए वीडियो और पढ़िए पूरी खबर


मुकेश साहू
उतई। ग्राम खोपली में पानी टंकी का निर्माण अपरिहार्य कारणों से रोक दिया गया है ।पानी टंकी निर्माण को लेकर ग्राम खोपली के ग्रामीणों ने आज उतई थाना के सामने चौक पर स्टेट हाईवे को जाम कर दिया है ।ग्रामीण महिला पुरुष बड़ी संख्या में सड़क के बीच  बैठकर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी लगा रहे हैं।  बता दें कि ग्राम खोपोली में श्मशान घाट के पास ही पानी टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। 

सड़क पर बैठकर कर रहे है नारेबाजी

पानी टंकी का निर्माण कुछ हद तक हो गया है लेकिन अचानक से इस पर निर्माण कार्य रोक लगाए जाने की खबर जब ग्रामीणों को मिली तब ग्रामीण काफी आक्रोशित हुए ।

भविष्य में पेयजल के संकट को लेकर आशंकित ग्रामीणों ने 1 दिन पूर्व ही ग्राम खोपली में सांकेतिक रूप से धरना प्रदर्शन करके शासन-प्रशासन को जल्द ही पानी टंकी निर्माण की मांग कर रहे हैं । आज ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ा।  उतई में दुर्ग पाटन मुख्य मार्ग पर थाने के सामने चौक पर ग्रामीण आज चक्का जाम में बैठ गए हैं।। सूत्रों के हवाले से पता चली है कि ग्राम के श्मशान घाट में पानी टंकी का निर्माण किया जा रहा है इस पर ग्राम के ही एक जनप्रतिनिधि जो की  पंचायत से भी जुड़ा हुआ है उनके द्वारा आवेदन देकर श्मशान घाट में पानी टंकी निर्माण पर रोक लगाने की मांग की गई थी।  जिसके बाद अचानक से पानी टंकी निर्माण के काम रुक गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी टंकी बनने से पेयजल सुविधा उपलब्ध हो जाएगी वही निर्माण कार्य को जल्द से जल्द करने की मांग कर रहे हैं बैठे हुए हैं। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है।

सड़क पर बैठे खोपली के ग्रामीण