बलराम यादव
पाटन। दैमार के पास हाइवा की चपेट में आने से वही पर काम करने वाले एक मजदूर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया की घटना की सूचना सिक्स लेन कंपनी द्वारा परिजन को नही दिया गया। इससे काफी आक्रोश है। जानकारी के मुताबिक सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण देवादा में स्थित सिक्स लेन कंपनी के कैंप कार्यालय का घेराव कर दिया है। जानकारी के मुताबिक ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचने वाले है। जानकारी मिली है की ग्रामीण पीड़ित परिवार को कंपनी द्वारा 60 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग करने वाले है। घटना की सूचना मिलते ही मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, भाजयुमो अध्यक्ष कुणाल शर्मा भी मौके पर पहुंच गए है।









