ब्रिटिश काल से चली आ रही परम्परा को आज भी निभा रहे है पाटन ब्लॉक के ग्राम तर्रा के ग्रामीण, पढ़िए पूरी खबर

पाटन। पाटन ब्लॉक के ग्राम तर्रा का मड़ाई आपपास के गांवों सहित दुर्ग जिला में प्रसिद्ध है। दीपावली के बाद पहले रविवार मड़ाई मेला का आयोजन किया जाता है। गांव के  बुजुर्गो ने बताया कि जब देश आजाद नहीं हुआ था उस समय ब्रिटिश शासन था। त्यौहार के बाद पहले रविवार की गांव के देवी देवताओं को पूजा अर्चना कर मड़ाई मिलन आयोजन की शुरुआत की हुई। अब तक उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए  प्रत्येक वर्ष दीपावली त्यौहार के बाद पहले रविवार को मंडाई मिलन का आयोजन किया जाता है। इस बार 26 अक्टूबर को मड़ाई मिलन का कार्यक्रम आयोजित है। रात्रि में लोक कला मंच दूध मोगरा की प्रस्तुति होगी। तर्रा का मंडाई काफी प्रसिद्ध मंडाई है।