पाटन। छत्तीसगढ़ के प्रथम त्योहार हरेली पर्व के अवसर पर ग्राम उफरा में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। इस अवसर पर गांव में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं ग्रामीणों को सौगात देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नव निर्मित कलामंच का लोकार्पण किया।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद लिया। हरेली पर्व की परंपरा और संस्कृति को जीवंत रखते हुए ग्रामीणों ने विभिन्न आयोजन कर त्योहार को उत्साहपूर्वक मनाया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत उफरा की सरपंच श्रीमती गायत्री साहू, पूर्व जनपद सदस्य एवं कांग्रेस नेता अंशु रजक सहित पंचगण, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने नव निर्मित कलामंच की सौगात मिलने पर खुशी जाहिर की। इस दौरान धर्मेंद्र साहू, जयंत साहू, नीलकमल पटेल, श्रवण साहू, रवि निषाद, भूखण ठाकुर, पंकज साहू, डेविड कुर्रे, उमा पटेल, रुक्मणी, कविता, रजनी मौजूद रही।







