भाजपा दरबार मोखली मंडल में सभी बारह शक्ति केन्द्रों का प्रवास संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर दिया गया जोर।

भारतीय जनता पार्टी दरबार मोखली मंडल में मंडल प्रभारी श्रीमति दिव्या कलिहारी के नेतृत्व में शक्ति केंद्र प्रवास संपन्न हुआ। प्रवास के दौरान सभी शक्ति केंद्रों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें आयोजित कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई।
मंडल प्रभारी श्रीमति दिव्या कलिहारी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नियमित रूप से बूथों पर संपर्क बनाए रखने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा पार्टी की रीति-नीति और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया।
सभी शक्ति केन्द्रों के बैठकों में संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क,मन की बात और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मंडल अध्यक्ष श्री ज्योति प्रकाश साहू, मंडल महामंत्री डॉ.सुरेश साहू ,भागवत सिंहा,मंडल उपाध्यक्ष नीलमणि साहू, आशीष बंछोर, कोषाध्यक्ष राजू वर्मा,किसान मोर्चा अध्यक्ष पारखत साहू,ओ. बी.सी. मोर्चा अध्यक्ष दानी राम वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति सविता साहू,महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमति सरिता साहू ने भी सभी कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ संगठन के कार्यों में भागीदारी निभाने का आग्रह किया।
प्रवास के दौरान शक्ति केंद्र प्रभारी , शक्ति केंद्र संयोजक, सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।