सबसे चर्चित गांव पतोरा के मतदाताओं का भाजपा समर्थित सरपंच ने किया अपमान, sdm  पाटन तत्काल ऐसे सरपंच के ऊपर कार्यवाही कर बर्खास्त करे:अश्वनी साहू(पूर्व अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग व पूर्व सरपंच पतोरा)


सेलुद ग्राम पंचायत पतोरा के भाजपा समर्थित सरपंच भुनेश्वर साहु द्वारा कुटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन विक्रय कर 420 करने पर पुर्व मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहु ने कहा कि पाटन ब्लाक के सबसे ज्यादा पुरुस्कार प्राप्त करने वाले ग्राम पंचायत पतोरा की प्रतिष्ठा को धुमिल किया है ।पतोरा की जनता ने उन पर विश्वास कर उनको लगभग छः सौ वोटो से भी अधिक वोटो से जीतवाकर ग्राम पंचायत का सरपंच बनाया है ताकि गाँव के लोगों और उम्मीद के अनुरुप अपने गाँव का विकास कर लोगों को सुविधा पहुंचा सके ।लेकिन अपने ही पंचायत के अपने ही मतदाता के जमीन को कुटरचित दस्तावेज तैयार कर बेचने के अवैध काम संलिप्त होने से गाँव के लोगों का भरोसा सरपंच भुवनेश्वर साहु से उठ गया है और गाँव के मतदाता अपने आप को ठगा सा महसुस कर रहे है कि क्या सोचकर हम लोगों ने सरपंच बनाया और सरपंच क्या निकला । ऐसे अपराधिक मामलो में नाम होने से सरपंच जैसे प्रतिष्ठा पुर्ण पद की गरिमा धुमिल हुई है ।इसलिए सम्बन्धित अधिकारियों से मैं मांग करता हुए कि उसे तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर नया चुनाव कराया जाय ताकि ग्राम पंचायत पतोरा को एक स्वच्छ छवि और विकास करने वाला सरपंच मिल जाय । उनके ऊपर  थाना कोतवाली दुर्ग में प्रार्थी पुसऊराम साहू ग्राम पतोरा थाना उतई ने एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया* । *प्रार्थी एवं प्रार्थी की मॉ स्व. सुरजाबाई साहू के नाम पर संयुक्त रुप से भूमि स्वामित्व में मौजा ग्राम.पतोरा तहसील पाटन जिला दुर्ग में  भू.अभिलेख में दर्ज रहा है* । *उपरोक्त भूमि को* *प्रार्थी का पुत्र रुपेश कुमार साहू पर दबाव बनाकर अनुचित लाभ उठाते हुए भूनेश्वर साहू,अन्य साथियों के द्वारा लाखों रुपये की इसकी मूल्यवान भूमि हड़पने के लिए एक कूटरचित आम मुख्त्यारनामा उप.पंजीयक कार्यालय दुर्ग में उपरोक्त दिनांक को निष्पादित कराया है । दुर्ग में अपराध धारा 420, 423, 467, 468, 470, 471, 129बी, 34 भादवि आरोपियो के विरूध्द  कायम कर विवेचना में लेकर जेल भेज दिया गया है*।