वीएसके एप फेल हुआ,अधिकतर कर्मचारियों का नहीं हुआ अटेंडेंस,कुछ संकुलों में नेटवर्क ही नहीं


पंडरिया-शासन द्वारा नए सत्र की शुरुवात से शिक्षकों का अटेंडेंस ऑनलाइन करने वीएसके एप के माध्यम से करने का निर्देश जारी किया था,किंतु शासन की यह योजना पहले ही दिन फेल होती नजर आई।शासन ने इसी के आधार पर जून माह का वेतन बनाने का निर्देश जारी किया था,जब अटेंडेंस ही नहीं हो रहा है तो किस आधार पर वेतन बनाया जाएगा।नगर सहित दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में इस एप में अटेंडेंस नहीं हो पाया।महली,कुंडा,पांडातराई व पंडरिया जैसे शहरी व मैदानी क्षेत्रों में ही अटेंडेंस नहीं हुआ।जबकि नगर सहित कई जगह एप के अटेंडेंस नहीं हुआ जहां टावर लगे हुए हैं।कर्मचारी दिन भर अटेंडेंस भरने प्रयास करते रहे।अधिकतर कर्मचारी के एप में केवल सर्च के घूमते चक्र घूमता रहा था प्लीज़ वेट लिखा नजर आया,वहीं कुछ का चेक इन तो हो गया जबकि चेक आउट नहीं हुआ।अधिकतर शिक्षकों के एप में पंजीकृत विद्यालय दूर बताया गया।सत्र के शुरू दिन शिक्षक व कर्मचारी दिन भर इसी एप में उलझे नजर आए।
वनांचल में नहीं है नेटवर्क-ब्लाक के कई संकुल ऐसे भी हैं जहां नेटवर्क ही नहीं है।यह एप शहर के काम नहीं कर रहा है तो जहां नेटवर्क नहीं है वहां किस प्रकार कार्य करेगा।ब्लाक के नेऊर,बदना,सेंदुरखार, भाकुर,चियांड़ाड,पोलमी,कोदवागोड़ान,देवसरा सहित कई और संकुल हैं जहां अधिकतर विद्यालयों में नेटवर्क ही नहीं रहता है।
विभाग में पूर्व में नहीं की तैयारी-शिक्षा विभाग ने एप के माध्यम से अटेंडेंस लेने का आदेश तो जारी कर दिया,किंतु इसके लिए पूर्व तैयारी नहीं की थी।लागू करने से पहले विभाग को इसे प्रायोगिक तौर पर परीक्षण किया जाना था।
गणवेश भी नहीं आया-शाला प्रवेश उत्सव के पूर्व सभी स्कूल में गणवेश वितरण की बात कही गई थी।किंतु ब्लाक के किसी भी संकुल में अब तक गणवेश नहीं पहुंचा है।बच्चों तक पहुंचने में अभी समय लगेगा।ब्लाक व संकुल के बाद गणवेश स्कूल व बच्चों तक पहुंचेगा।
पुस्तक नहीं हो रहे स्कैन– शासन द्वारा प्रत्येक पुस्तको को स्कैन कर बच्चों को वितरण करने कहा है।जबकि पुस्तक स्कैन नहीं हो रहे हैं।पांच पुस्तक को स्कैन करने में एक पुस्तक स्कैन हो रहा हैं।बताया जा रहा है कि सर्वर के समस्या होने के कारण इस प्रकार की समस्या हो रही है।यदि यही स्थिति रहा तो पूरा जून माह पुस्तक स्कैन करने में बीत जाएगा।