पाटन । आज सुबह से ही प्रकृति ने अपनी करवट बदली है। चारों तरफ कोहरा छाया रहा। इससे सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को हुई। कोहरा इतना घना था कि 1 से 2 मीटर के अंतराल में कुछ भी नहीं देख पा रहा था। गाड़ियों की लाइट जल रही थी लेकिन वह भी दिए की तरह टिमटिमा रहा था। आज सुबह से ही स्कूल बसें भी काफी विलंब से चली इसके अलावा अंचल के किसान धान को लेकर के समितियां में पहुंच रहे थे उन किसानों को भी काफी परेशानी हुई। कुछ लोग कोहरे का आनंद लेने के लिए सड़कों पर निकले थे वहीं वाहन चालक के लिए यहां कोहरा मुसीबत बन रही थी। बताया जा रहा है कि इस तरह का घना कोहरा कई सालों बाद देखने को मिला है। दुर्ग पाटन मार्ग पर स्कूल जाने वाले बच्चे तथा स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक आज कोहरे के कारण विलंब से भी पहुंचे। गाड़ियां काफी धीमी चल रही थी। कल ही हुई दुर्घटना के कारण भी वाहन चालक काफी सावधानी बरत रहे थे।







