25 अक्टूबर से थम जाएगा छत्तीसगढ़ में वाहनों का पहिया, छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ ने किया एलान, नव सूत्रीय मांग को लेकर अभी से ट्रक ड्राइवरों को कर रहे जागरूक


पाटन।। छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन द्वारा 25 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन का ऐलान कर दिया है। इसके लिए संगठन के शाखा आल ड्राइवर एसोशिएशन जिला दुर्ग द्वारा जगह जगह जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। आज सेलूद में ट्रक और अन्य मालवाहक वाहन के ड्राइवरों को गाड़ी को रोककर संगठन के मांगो की जानकारी देते हुए स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन को सफल बनाने का अपील किया। संगठन पदाधिकारी सदस्यता अभियान भी चला रहें है जिससे कि सभी ड्राइवर सदस्य बन सके। ड्राइवरों की प्रमुख मांग में छत्तीसगढ़ में ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड का गठन, प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी सहित नव अन्य मांग शामिल हैं छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन द्वारा चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान को ट्रक ड्राइवर सहित मालवाहक वाहनों के ड्राइवर्स का समर्थन मिल रहा हैं । आज प्रमुख रूप से संभाग अध्यक्ष नागराज, जिला सचिव चिरंजन साहू, जिला संरक्षक रहीपाल साहू, अंडा खंड संरक्षक कुशाल यादव, गोविंद यादव, खुमान यादव, श्याम देव सहित अन्य मौजूद रहे।