बालोद। पूरा देश पूर्व पीएम के निधन के बाद राष्ट्रीय शोक में है इधर छत्तीसगढ़ के बालोद में राजकीय शोक के दौरान जिला मुख्यालय के लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस में कुछ लोगों द्वारा बिरयानी पार्टी किया गया है। बताया जा रहा है कि इसमें जिसमें महिला पुरुष बच्चे भी शामिल थे।।हालांकि यह किसके मेहमान हैं इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

लेकिन बिना प्रोटोकॉल रेस्ट हाउस में बिरयानी पार्टी के मामले में एसडीएम सुरेश साहू पहुंचे और उन्होंने मौके पर स्टाफ को हड़कड़ाते हुए हुए नोटिस जारी करने की बात कही। बिना प्रोटोकॉल के यहां पर रेस्ट हाउस को कैसे दिया गया यह भी जांच का विषय है और जो भी इसके लिए जिम्मेदार होगा उनके खिलाफ कार्रवाई की भी किया जाना चाहिए। बिरयानी पार्टी के मामले में अभी तक बिरयानी बनाया है या फिर बाहर से मंगवाकर खाया गया यह जांच का विषय है। जिला प्रशासन पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लिया है।






