पति की मौत का सदमा बर्दास्त नही कर पाई पत्नि, कीट नाशक खाकर कर ली आत्महत्या, लगातार दूसरे दिन एक ही घर से निकली अर्थी,बच्चों का रो रो कर बुरा हाल

पाटन। ग्राम अमेरी में लगातार एक ही घर से 2 दिन अर्थी निकली। पहले दिन अमेरी के रहने वाले संजय यादव पुरी घूमने गए थे वहां पर अचानक चक्कर आया और नीचे गिर गए जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं से उनकी लाश को ग्राम अमेरी लाकर अंतिम संस्कार किया गया। उसके दूसरे दिन मृतक संतराम यादव की पत्नी शारदा यादव ने भी कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना से अमेरी में शोक की लहर है। उनके दो बच्चे हैं और दोनों बच्चों का रो-रो का बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि आज सुबह शारदा यादव कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे गंभीर अवस्था में मेकाहारा रायपुर ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लगातार एक ही घर से दो मौत होने से ग्रामीणों में काफी शोक है। वहीं पति-पत्नी की मौत हो जाने के बाद दो बच्चे के सर से मां-बाप का साया छीन है गया है।