बलराम यादव
पाटन। ग्राम मर्रा में ब्लॉक स्तरीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होने जा रही महिलाओं से खचाखच भरी एक पिक अप जाम गांव एम और तर्रा मध्य पलट गई। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक बिहान समूह की महिलाएं घायल हो गई है।जिसमे से दो महिला को गंभीर चोट आने की जानकारी मिल रही है। बताया जा रहा है की बिहान समूह के जाम गांव एम कलस्टर की सभी महिलाएं एक पिक अप वाहन में सवार होकर मर्रा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। तभी जाम गांव एम ओर tarra के मध्य तेज रफ्तार पिक अप अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना जैसे ही जनपद पंचायत के सीईओ मुकेश कोठारी को मिली तो उन्होंने तत्काल खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशीष शर्मा को दी। जिसके बाद तत्काल एंबुलेश भेजा गया। साथ ही झीट अस्पताल में चिकित्सक सहित सभी को अलर्ट जारी किया गया। जिससे की घायलों के पहुंचते ही इलाज तेजी से शुरू किया गया।
