पंडरिया। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के शनिवार देर शाम पंडरिया आगमन पर यादव समाज द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।

नगर के गांधी चौक में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान यादव समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधायक देवेंद्र यादव को सामाजिक परंपरा के अनुसार गमछा और खुमरी पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इसके साथ ही उन्हें समाज के कुल देवता भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी का छायाचित्र भी भेंट किया गया।

गांधी चौक में स्वागत के पश्चात विधायक देवेंद्र यादव ने स्थानीय विश्राम गृह में समाज के युवा साथियों से सौजन्य मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदीप यादव, तामस्कर यादव, अतुल बारगाह, विनोद यादव, जगन्नाथ यादव, बिट्टू यादव (मनीष), राजू यादव, अजय यादव, दीनू यादव, राजा यादव, संदीप यादव सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






