ट्रांसफार्मर से लाइन काटकर युवक खंभा में तार जोड़ रहा था, इधर अचानक सप्लाई शुरू हुआ तो युवक करंट की चपेट में आया, मौके पर हुई मौत, जानिए क्या है पूरा मामला


पाटन। ग्राम तरीघाट में आज शाम को करीब चार बजे करंट से चिपककर एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है की मृतक युवक का नाम पोषण लाल है और वो सिपकोनहा का रहने वाला था।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम तरीघाट में बिजली तार टूट गया था। जिसे सुधारने लाइन मेन के साथ मृतक युवक भी गया था। स्थानीय लोगो के अनुसार  ट्रांसफार्मर से बिजली कनेक्शन काटकर खंभा में काम किया जा रहा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब काम चल रहा था उस समय ट्रांसफार्मर को बिजली विभाग का कोई नही था। किसी ने ट्रांसफार्मर से सप्लाई शुरू कर दिया। उधर काम कर रहे युवक करंट की चपेट में आ गया। मृतक युवक किसके बुलावे पर काम करने गए थे या फिर ठेकेदार के अंतर्गत काम करता था की नही इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। फिरहाल पुलिस ने मर्ग कायम किया है ।