बलराम यादव
पाटन। छत्तीसगढ़ में अभी दो ही चीज की मारामारी चल रही है एक टोकन और दूसरा टिकट के लिए। आइए हम इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं। आलम यह है कि किसान धान बेचने टोकन लेने के लिए कतार में और वही प्रदेश के युवा क्रिकेट सितारों का मैच देखने के लिए टिकट काउंटर पर लाइन लगाए हुए हैं । दोनों ही जगह प्रदेश के युवा और किसानों को निराशा ही हाथ लग रही है । आलम तो यह है की क्रिकेट की टिकट अब ब्लैक में भी मिलना बंद हो चुका है वही किसान ऑनलाइन टोकन नहीं काटने के बाद ऑफलाइन टोकन लेने के लिए सुबह से ऋण पुस्तिका लेकर समितियां में कतार लग रहे हैं। किसी भी प्रदेश की आर्थिक बागडोर किसानों के हाथ में रहती है वही युवाओं को उसे प्रदेश का भविष्य कहा जाता है ।लेकिन प्रदेश की रीड की कहे जाने वाली किसान और प्रदेश का भविष्य कहे जाने वाले युवा अपने सभी कार्य छोड़कर टिकट के लिए टोकन के लिए लाइन पर लगे हुए हैं।







