रायपुर । ग्राम टांडा (सिलतरा) जय हिंद ग्रुप समिति के द्वारा पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजली अर्पित की गई। पुलवामा में आज के दिन देश की सेवा और रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हमारे सभी वीर जवानों को मोमबत्ती जलाकर व 2 मिनट मौन व्रत कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर ग्राम टांडा के युवा कृष्ण साहू, कुलेश साहू, निर्मल साहू धर्मेंद्र साहू, दिलीप साहू, दीपक साहू, कमलेश साहू शीतल साहू एवं अन्य युवा उपस्थित रहे।







